Palwal News : एसवीएसयू और सुब्रोस के बीच हुआ करार

डिप्लोमा ट्रेनिंग स्कीम के अंतर्गत सुब्रोस के प्लांट में ट्रेनिंग लेंगे एसवीएसयू के विद्यार्थी 

Desh Rojana
On

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने युवाओं को रोज़गार के साथ जोड़ने के उद्देश्य से सुब्रोस कंपनी के साथ करार किया है। डिप्लोम ट्रेनिंग स्कीम के अंतर्गत एसवीएसयू के विद्यार्थी सुब्रोस के प्लांट में ट्रेनिंग लेंगे और रोजगार के साथ जुड़ेंगे।

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने युवाओं को रोज़गार के साथ जोड़ने के उद्देश्य से सुब्रोस कंपनी के साथ करार किया है। डिप्लोम ट्रेनिंग स्कीम के अंतर्गत एसवीएसयू के विद्यार्थी सुब्रोस के प्लांट में ट्रेनिंग लेंगे और रोजगार के साथ जुड़ेंगे। शुक्रवार को कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सुब्रोस के एचआर हेड पवन यादव के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ. राज नेहरू विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने इस साझेदारी के लिए एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार और सुब्रोस के अधिकारियों को बधाई दी। bb

कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने कहा कि एसवीएसयू ने युवाओं को इंडस्ट्री के हिसाब से तैयार करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आज के समय में पढ़ाई और इंडस्ट्री के बीच स्किल एजुकेशन ही सबसे मजबूत कड़ी है। देश की तरक्की तभी मुमकिन है जब हमारे युवाओं के पास कंपनियों की जरूरत के हिसाब से हुनर हो। इस तरह के समझौतों से छात्रों को सीधे कंपनियों में काम सीखने का मौका मिलता है, जिससे उनके लिए नौकरियां पाना आसान हो जाता है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने स्किल ओलंपियाड जैसे आयोजनों के लिए सुब्रॉस कंपनी की तारीफ की। मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ. राज नेहरू ने कहा कि आने वाला समय उन्हीं युवाओं का है जो लीक से हटकर सोचते हैं और समस्याओं का तुरंत हल निकालते हैं। सिर्फ किताबी या तकनीकी ज्ञान काफी नहीं है, बल्कि आज के दौर में नया सोचने और नया करने का जज्बा होना बहुत जरूरी है। इस दौरान यूनिवर्सिटी और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने मिलकर ट्रेनिंग स्कीम का आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया।एसवीएसयू की डायरेक्टर (इंडस्ट्री रिलेशंस) चंचल  भारद्वाज ने बताया कि एसवीएसयू और सुब्रॉस की यह साझेदारी युवाओं के लिए हुनर सीखने और नौकरियां पाने के नए दरवाजे खोलेगी। सुब्रोस और एसवीएसयू के शीर्ष अधिकारियों ने मिलकर युवाओं को बेहतर ट्रेनिंग देने और रोजगार के अवसर मुहैया कराने का संकल्प जताया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad