Faridabad News : सड़क व 18 गलियों के निर्माण कार्य का विधायक मूलचंद शर्मा ने कराया शुभारंभ

नाहर सिंह कालोनी में एक चौक का भी कराया जाएगा जीर्णोद्धार

Desh Rojana
On

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने नाहर सिंह कॉलोनी की मुख्य सड़क तथा भगत सिंह कॉलोनी और पूर्वी चावला कॉलोनी की 18 गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कराया।

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने नाहर सिंह कॉलोनी की मुख्य सड़क तथा भगत सिंह कॉलोनी और पूर्वी चावला कॉलोनी की 18 गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कराया। eइस अवसर पर विधायक ने स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल फुड़वाकर निर्माण कार्य का मुहूर्त कराया। इस विकास कार्य पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी। परियोजना के तहत नाहर सिंह कॉलोनी की मुख्य सड़क का निर्माण किया जाएगा, जबकि भगत सिंह कॉलोनी एवं पूर्वी चावला कॉलोनी की कुल 18 गलियों का निर्माण कर क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने विधायक पंडित मूलचंद शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत कर क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद में विकास कार्य निरंतर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक कॉलोनी और वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि लोगों को बेहतर सड़क, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य इसी गति से जारी रहेंगे और जनता की प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सेक्टर 4 आर नियर जाट धर्मशाला स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की खाली पड़ी जमीन पर जल्द शॉपिंग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पार्षद महेश गोयल, पारस जैन, नवीन चेची, सतीश शर्मा, विजय तेवतिया,कर्मवीर, शिवानी दीक्षित, सचिन गर्ग सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad