Palwal/Hathin News: हथीन क्षेत्र में लगाए जाएंगे अंत्योदय मेले

Desh Rojana
On

स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुनीं।उन्होंने बताया कि आम आदमी के कल्याण के लिए हथीन क्षेत्र में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा।

हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुनीं।उन्होंने बताया कि आम आदमी के कल्याण के लिए हथीन क्षेत्र में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेलों में परिवार पहचान पत्रों   की विसंगतियों को दूर किया जाएगा।

isarael chaudhary

उन्होंने बताया कि बहीन के सब तहसील कार्यालय बहीन में 21अगस्त को ,हथीन के बीडीपीओ कार्यालय में 27 अगस्त को  एवं 25 सितंबर को लघु सचिवालय हथीन में अंत्योदय मेलों का आयोजन होगा। विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने बताया कि कोट गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा उटावड के दादा बाहड़ चौक का सौन्दर्यकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से स्वीकृति मिल चुकी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad