Kaithal News: पीएम किसान योजना के नाम पर एपीके लिंक भेजकर 4 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Desh Rojana
On

जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जी एपीके लिंक भेजकर लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कैथल। जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जी एपीके लिंक भेजकर लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

2 (1)
साइबर ठगी मामले में काबू आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बंदराणा निवासी जितेन कुमार की अनुसार उसके व्हाट्सएप पर "पीएम किसान योजना एपीके" नाम से एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर ठगों ने उसके मोबाइल का अनधिकृत एक्सेस प्राप्त कर लिया। इसके बाद उसके एचडीएफसी बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शनों के माध्यम से कुल लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने तुरंत बैंक पहुंचकर अपना खाता बंद करवाया तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। जिस बारे थाना साइबर क्राइम कैथल में मामला दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया की मामले की जांच थाना साइबर क्राइम एसएचओ पीएसआई रवि की अगुवाई में एसआई रविंद्र कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गोबिंदगढ़ लुधियाना पंजाब निवासी रामु साहनी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी द्वारा साइबर ठगो को बैंक खाता उपलब्ध करवाया गया था। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए एपीके फाइललिंक या ऐप को डाउनलोड अथवा इंस्टॉल न करें। सरकारी योजनाओं के नाम पर आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी साइबर पुलिस थाना से संपर्क करें।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad