Narnaul News: दुष्यंत चौटाला 25 जुलाई को नांगल चौधरी में बूथ योद्धाओं को देंगे जीत का मंत्र, बीएलए-2 की बैठक को करेंगे संबोधित
जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार खातोद ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला 25 जुलाई को प्रातः11 बजे जाट धर्मशाला, नांगल चौधरी में आयोजित बीएलए-2 की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगे।
नारनौल: जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार खातोद ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला 25 जुलाई को प्रातः11 बजे जाट धर्मशाला, नांगल चौधरी में आयोजित बीएलए-2 की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में नांगल चौधरी हल्के के सभी बीएलए-2, बूथ प्रभारी, जोन प्रभारी तथा पार्टी पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। राजकुमार खातोद ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। दुष्यंत चौटाला प्रत्येक बूथ की स्थिति की समीक्षा करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति, मतदाता संपर्क अभियान और संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

उन्होंने कहा कि बूथ ही चुनाव की असली ताकत होता है और बीएलए-2 कार्यकर्ता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर जननायक जनता पार्टी हर बूथ तक अपनी पहुंच मजबूत करेगी और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी।
जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि आगामी चुनावों की तैयारी का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने विश्वास जताया कि नांगल चौधरी हल्के से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी संगठन की मजबूती का संदेश देगी और जेजेपी के चुनावी अभियान को नई गति प्रदान करेगी।
जिला प्रवक्ता विजय छीलरो ने बताया कि हल्का प्रधान प्रमोद ताखर, विनोद भील और बीएलए-2 के प्रभारी अधिवक्ता विजयपाल और इनकी पूरे हल्के की टीम गांव-गांव जाकर बीएलए-2 बनाने का काम कर रही है और साथ में लोगों को बैठक में आने का निमंत्रण दे रहे है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



