Kurukshetra News: साइबर अपराधों की जांच में विशेषज्ञों का अनुभव और तकनीकी प्रशिक्षण पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: एसपी

साइबर अपराधों से निपटने के लिए तकनीक की गहरी समझ जरूरी

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने कहा कि साइबर अपराधों की जांच में विशेषज्ञों का अनुभव और तकनीकी प्रशिक्षण पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज अपराधियों की कार्यप्रणाली तेजी से बदल रही है

कुरुक्षेत्र: पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने कहा कि साइबर अपराधों की जांच में विशेषज्ञों का अनुभव और तकनीकी प्रशिक्षण पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज अपराधियों की कार्यप्रणाली तेजी से बदल रही है, इसलिए पुलिस अधिकारियों का निरंतर प्रशिक्षण समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस की तकनीकी क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ अनुसंधान की गुणवत्ता और कार्यकुशलता में भी उल्लेखनीय वृद्धि करते हैं।

WhatsApp Image 2026-07-16 at 10.40.41 PM

सेमिनार के समापन पर पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अमित दूबे का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने वर्षों के अनुभव, व्यावहारिक ज्ञान और वास्तविक मामलों के उदाहरणों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को अत्यंत उपयोगी प्रशिक्षण प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि अमित दूबे द्वारा सांझा  की गई जानकारी साइबर अपराधों की जांच को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और परिणामोन्मुख बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ शुभम त्रिपाठी का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके तकनीकी सत्र ने अधिकारियों को आधुनिक डिजिटल जांच की नई समझ प्रदान की। साथ ही उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक के स्टेट नोडल ऑफिसर का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस, बैंकिंग संस्थानों और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय आवश्यक है।

अंत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस भविष्य में भी ऐसे विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि प्रत्येक पुलिस अधिकारी बदलती तकनीक के अनुरूप स्वयं को तैयार रख सके और साइबर अपराधियों के विरुद्ध और अधिक प्रभावी कार्रवाई करते हुए आमजन को त्वरित न्याय एवं सुरक्षा प्रदान कर सके। पुलिस अधीक्षक और डीएसपी शाहबाद सिद्धार्थ ने वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्नानित किए ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad