Nuh Mewat News: संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोर घर से लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव टेड़ से एक 16 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।
नूंह: जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव टेड़ से एक 16 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव टेड़ निवासी सद्दाम पुत्र भूप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जून को वह अपनी पत्नी के साथ अलवर गए हुए थे। इसी दौरान उनका पुत्र साकिब, जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष है, सुबह लगभग 11 बजे घर से अचानक कहीं चला गया और उसके बाद वापस नहीं लौटा।

परिजनों को जब किशोर के घर पर नहीं होने की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और अन्य संभावित स्थानों पर भी संपर्क कर साकिब के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजन थाना पिनगवां पहुंचे और पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। घटना के समय वह जींस पैंट, चेकदार शर्ट और पैरों में हवाई चप्पल पहने हुए था।

About The Author
संबंधित समाचार



