Rewari News: 3 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को डीटीपी ने किया ध्वस्त, भारी पुलिसबल रहा मौजूद
जिला नगर योजनाकार द्वारा शुक्रवार को निखरी में अवैध निर्माणों में कार्रवाई की गई। यहां बिना अनुमति के 3 एकड़ में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार द्वारा शुक्रवार को निखरी में अवैध निर्माणों में कार्रवाई की गई। यहां बिना अनुमति के 3 एकड़ में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। डीटीपी ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में यहां 15 डीपीसी, 3 चारदीवारी, निर्माण व रोड नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने अनुरोध किया है कि निय्त्रिरत क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे तथा प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कालोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें। ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लेवें।
उन्होंने कहा कि अवैध कालोनी काटने वाले प्रोपर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है। उस समय जिस व्यक्ति द्वारा वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आमजन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें ताकि आमजन की गाढ़ी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को छानबीन कर सकता है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



