Palwal News : सरस्वती महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

Desh Rojana
On

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार  चतुर्थ सेमेस्टर के उपरांत जुलाई 2026 में 120 घंटे (4 क्रेडिट) की इंटर्नशिप पूर्ण करना प्रत्येक छात्रा के लिए अनिवार्य है। 

सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में महाविद्यालय की द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) की छात्राओं के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा निर्धारित अनिवार्य इंटर्नशिप कार्यक्रम के संबंध में एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। bbओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार  चतुर्थ सेमेस्टर के उपरांत जुलाई 2026 में 120 घंटे (4 क्रेडिट) की इंटर्नशिप पूर्ण करना प्रत्येक छात्रा के लिए अनिवार्य है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उपलब्ध विभिन्न इंटर्नशिप कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, जिनमें मेकअप आर्टिस्ट, सेल्फ-एम्प्लॉयड टेलर, योग, कंप्यूटर, बैडमिंटन, क्रिकेट, लोक नृत्य तथा संगीत शामिल हैं। छात्राओं को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार किसी एक कार्यक्रम का चयन कर उसी में इंटर्नशिप पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल एवं कार्यानुभव भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यह इंटर्नशिप कार्यक्रम छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन, आत्मनिर्भरता तथा रोजगारोन्मुखी क्षमताओं को विकसित करने का एक उत्कृष्ट अवसर है। उन्होंने सभी छात्राओं से विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन करते हुए समयबद्ध रूप से इंटर्नशिप पूर्ण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं इंटर्नशिप समन्वयक उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को इंटर्नशिप की प्रक्रिया, पंजीकरण, प्रशिक्षण अवधि तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न इंटर्नशिप कार्यक्रमों में भाग लेने का संकल्प व्यक्त किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad