Faridabad News : किरण पहल ने 400 मीटर दौड़ में एशियन गेम्स का टिकट किया पक्का, पूजा ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 5 दिवसीय आयोजन 24 जून से 28 जून तक कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर ओडिशा में किया जा रहा है और इस चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य के एथलीट खिलाडी अपना दमखम लगाकर पदक जीतने का कार्य कर रहे हैं एवं एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर रहे हैं।

एशियन गेम्स का आयोजन नगोया (जापान) में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि किरण पहल सोनीपत ने 400 मीटर दौड़ में सेमीफाइनल मुकाबले में 53 सेकेंड 17 माइक्रोन का बेहतरीन समय देकर एशियन गेम्स के क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर राज्य का नाम रोशन किया, इससे पहले हीट मुकाबले में 53 सेकेंड 42 माइक्रोन के समय के साथ एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया था। इससे पहले भी किरण पहल 2024 में पंचकुला में आयोजित हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 50 सेकेंड 92 माइक्रोन के समय के साथ चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाकर 2024 ओलम्पिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
पूजा फतेहाबाद ने 1500 मीटर दौड़ में 4 मिनट 21 सेकेंड और 48 माइक्रोन के समय के साथ कांस्य पदक जीता। पूजा इसी चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में भाग लेकर और रजत पदक विजेता बनकर एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर भारतीय टीम में स्थान बना चुकी है,पारुल चौधरी उत्तरप्रदेश ने 4 मिनट 20 सेकेंड और 45 माइक्रोन के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और अंकिता उत्तराखंड ने 4 मिनट 20 सेकेंड 78 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक विजेता बनकर राज्य का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ी को राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी ए एफ आई, दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा और जसवंत सिवाच एवं अजय कुमार टीम कोच मैनेजर ने पदक विजेता बनने पर शुभकामनाएं प्रदान की।

About The Author
संबंधित समाचार