Palwal News : संत कबीर जी ने दोहे और साखियों से समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास और भेदभाव का कड़ा विरोध किया : गौरव गौतम
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल के सोहना रोड़ स्थित सैनी धर्मशाला में संत कबीर दास जी के 628 वें प्रकट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और सदगुरु कबीर साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
पलवल: खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल के सोहना रोड़ स्थित सैनी धर्मशाला में संत कबीर दास जी के 628 वें प्रकट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और सदगुरु कबीर साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। 
इस अवसर पर एसकेडीवी मिशन के राज्य प्रतिनिधि महंत बीर सिंह, एसकेडीवी मिशन के राज्य सह प्रतिनिधि महावीर सिंह, पार्षद मानक चंद सैनी, लेखी सैनी, बदन जेई, आसाराम, प्रेमचंद, संत सत्य दास, महेंद्र भी मौजूद थे।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि संत कबीर जी ने दोहे और साखियों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास और भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उनके विचार मानवता, सत्य, प्रेम और समानता का संदेश देते है। उन्होंने हमेशा यही सिखाया कि ईश्वर एक है और हर इंसान समान है, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो। उनके अनुसार, बुरी बातें व्यक्ति को अंदर से जला देते हैं, जबकि अच्छी बातें अमृत की तरह जीवन को सींचती हैं। उनकी शिक्षाएं हमें जीवन में सादगी, सही निर्णय लेने और दूसरों के साथ प्रेम से रहने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज व भाईचारे को मजबूत बनाना चाहिए।
एसकेडीवी मिशन के राज्य प्रतिनिधि महंत बीर सिंह व एसकेडीवी मिशन के राज्य सह प्रतिनिधि महावीर सिंह ने कहा कि सदगुरू कबीर जी ने पाखंडवाद का विरोध किया और लोगों को सही राह दिखाने का कार्य किया। संत कबीर जी ने लोगों की सेवा करने का संदेश दिया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसकेडीवी मिशन का उद्देश्य जीव दया और आत्म पूजा व देश में फैले आडम्बरों को खत्म करना है। आपसी मतभेद को समाप्त करना है।

About The Author
संबंधित समाचार



