Faridabad news: महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के लिए पात्र महिलाओं का पंजीकरण जारी: जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी

Desh Rojana
On

जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला एवं किशोरी सम्मान योजना संचालित की जा रही है। 

फरीदाबाद: जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला एवं किशोरी सम्मान योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों से संबंधित 10 से 45 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं एवं किशोरियों को प्रत्येक माह निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें तथा मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े।

WhatsApp Image 2026-06-29 at 1.00.36 AM

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है। पात्र लाभार्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजना के लिए पंजीकरण करवा सकती हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी पात्र महिलाओं एवं किशोरियों से अपील की कि वे इस जनहितकारी योजना का लाभ उठाने हेतु समय रहते अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad