Gurugram News: रंगदारी मांगने को चलाई गोली, धरा गया
आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने की नीयत से कट्टे से गोली चलाने का प्रयास करने में एक आरोपी को शनिवार को निमोठ गांव से गिरफ्तार किया।
गुरुग्राम: अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने की नीयत से कट्टे से गोली चलाने का प्रयास करने में एक आरोपी को शनिवार को निमोठ गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग एक कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के निमोठ गांव निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसका आपराधिक इतिहास है।
आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह शिकायतकर्ता बीबती के घर पहुंचा। 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की नीयत से उसके पति कृपाल पर कट्टे से गोली चलाने की कोशिश की। गनीमत रही की ट्रिगर दबने के बावजूद गोली नहीं चली। आरोपी ने पूछताछ में अपने एक अन्य साथी सरफराज निवासी सटलाका गांव, गुरुग्राम (हरियाणा) का नाम भी बताया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का एक मामला, आवश्यक वस्तु अधिनियम का एक मामला और मारपीट का एक मामला सहित कुल तीन मामले गुरुग्राम, फरीदाबाद व नूंह में पहले भी दर्ज हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



