Palwal news: पद्म पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर किए जा सकते हैं आवेदन : उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

असाधारण एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को मिलेगा अवसर

Desh Rojana
On

उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन नामांकन एवं अनुशंसाएं आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएं 31 जुलाई 2026 तक अपने नामांकन एवं अनुशंसाएं ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर प्रस्तुत कर सकते हैं।

पलवल:  उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन नामांकन एवं अनुशंसाएं आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएं 31 जुलाई 2026 तक अपने नामांकन एवं अनुशंसाएं ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर प्रस्तुत कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-06-29 at 12.23.32 AM

उपायुक्त ने बताया कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है। उन्होंने कहा कि कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, लोक प्रशासन, उद्योग एवं व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों के नाम नामांकन के लिए भेजे जा सकते हैं। किसी भी जाति, वर्ग, लिंग अथवा पेशे से संबंधित पात्र व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए विचारार्थ नामित किए जा सकते हैं।
उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने स्पष्ट किया कि पद्म पुरस्कार-2027 के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त नामांकन एवं अनुशंसाओं पर ही विचार किया जाएगा। नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल  https://awards.gov.in पर निर्धारित प्रारूप में किए जा सकते हैं। नामांकन के साथ संबंधित व्यक्ति की उपलब्धियों, सेवाओं एवं योगदान का विस्तृत विवरण देना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि जिलावासी, सामाजिक संस्थाएं, शैक्षणिक संगठन एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिक अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग्य व्यक्तियों के नाम पद्म पुरस्कारों के लिए प्रस्तावित कर सकते हैं। विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग, दिव्यांगजनों तथा समाज के वंचित वर्गों से संबंधित प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान कर उनके नाम आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाए।
उपायुक्त ने बताया कि नामांकन एवं अनुशंसा भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल  https://awards.gov.in तथा पद्म पुरस्कारों की आधिकारिक वेबसाइट  https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad