Nuh Mewat News: पीएम सूर्य योजना से बदलेगी हर घर की तस्वीर, मुफ्त बिजली के साथ लाखों की बचत का मौका : कुलदीप यादव

नूंह जिले के लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील, केंद्र और हरियाणा सरकार दे रही आकर्षक सब्सिडी

Desh Rojana
On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश के करोड़ों परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगवाने वाले उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे न केवल बिजली बिल में भारी राहत मिलेगी बल्कि परिवार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे।

मेवात/नूंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश के करोड़ों परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगवाने वाले उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे न केवल बिजली बिल में भारी राहत मिलेगी बल्कि परिवार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे।दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएनएल) के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) कुलदीप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का हर घर सौर ऊर्जा से जुड़े और स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का हिस्सा बने। इसी उद्देश्य से पीएम सूर्य घर योजना शुरू की गई है, जिसके तहत आम लोगों को अपनी छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।ku;deep कुलदीप यादव ने बताया कि विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूक कर रही हैं। लोगों को सौर ऊर्जा के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा सके।
 
उन्होंने बताया कि योजना के तहत 2 किलोवाट एवं उससे अधिक क्षमता के रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ता के पास कम से कम 2 किलोवाट का बिजली कनेक्शन होना आवश्यक है। 2 किलोवाट के सोलर सिस्टम की कुल लागत लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये आती है। इसमें बीपीएल परिवारों को 1 लाख 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी, जबकि गैर-बीपीएल परिवारों को 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
 
उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को सोलर प्लेट लगाने पर सरकार की ओर से आकर्षक सब्सिडी मिलती है। इससे उपभोक्ता वर्षों तक बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकते हैं। कई परिवारों का बिजली बिल लगभग शून्य तक पहुंच सकता है और अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर उसका लाभ भी उपभोक्ताओं को मिलता है। एक्सईएन कुलदीप यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ हरियाणा सरकार भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बढ़ती बिजली मांग और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए सौर ऊर्जा भविष्य का सबसे सस्ता, सुरक्षित और टिकाऊ विकल्प बनकर उभर रही है। सोलर प्लेट लगाने से कार्बन उत्सर्जन कम होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
 
उन्होंने जिले के लोगों से आह्वान किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगवाकर बिजली के बढ़ते खर्च से राहत प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा जनआंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। कुलदीप यादव ने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर या योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जितने अधिक लोग इस योजना से जुड़ेंगे, उतना ही प्रदेश और देश ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगा।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : बरसात से पहले नालों और ड्रेनों की सफाई कार्य में तेजी, अधिकारियों को तीन दिवसीय निरीक्षण के निर्देश- धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त
Palwal News : मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक शुगर मिल ज्ञापन सौंपा
Palwal News : अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: विकसित भारत के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प लेना जरूरी, बचेंगी करोड़ों जिंदगियां
Palwal News : सरकार ने ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जारी किए दिशा-निर्देश : उपायुक्त
Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा नशामुक्त-हरियाली युक्त कार्यक्रम आयोजित किया