Mewat News: अवैध माइनिंग पर नूंह पुलिस का एक्शन, बिछौर पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर की पहाड़ियों की निगरानी

Desh Rojana
On

नूंह जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नूंह पुलिस प्रशासन खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा ले रहा है। 

मेवात: नूंह जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नूंह पुलिस प्रशासन खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा ले रहा है। इसी कड़ी में रविवार को बिछौर थाना क्षेत्र के हथनगांव में ड्रोन के जरिए पहाड़ी इलाकों की निगरानी की गई।

WhatsApp Image 2026-06-22 at 12.26.15 AM
पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन के दिशा-निर्देशों के तहत बिछौर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह पुलिस बल के साथ हथनगांव पहुंचे। जहां ड्रोन उड़ाकर पहाड़ों और संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुखबीर सिंह ने खनन माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अवैध खनन में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ड्रोन निगरानी का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
नूंह जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। साथ ही क्षेत्र में नियमित रूप से ड्रोन और पुलिस गश्त के माध्यम से निगरानी जारी रहेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad