Faridabad News : विशेष स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जा रहा है स्वच्छता के प्रति जागरूक

जनभागीदारी से ही सफल होगा स्वच्छता अभियान : सीईओ जिला परिषद शिखा

Desh Rojana
On

12 साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेशभर में 7 से 20 जून तक व्यापक प्रचार अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।

फरीदाबाद। 12 साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेशभर में 7 से 20 जून तक व्यापक प्रचार अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। अभियान के तहत ग्रामीणों को  स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सार्वजनिक स्थलों, ग्राम सचिवालय, पंचायत घर, स्कूल, आंगनवाडी केन्द्रो, कचरा शैडो, की साफ सफाई की गयी। ग्राम पंचायतो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कचरा निर्धारित स्थान पर एकत्रित करने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया। a

सीईओ जिला परिषद शिखा ने बताया कि स्वच्छता स्वस्थ और समृद्ध की आधार शिला है इसलिए बारह वर्षों में इस अभियान ने जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया है। उन्होने कहा की यह अभियान तभी सफल जब आम जन इसकी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। जिला फरीदाबाद की ग्राम पंचायतों में 11 जून से 20 जून तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं अभियान का उद्देश्य पंचायत क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखना तथा ग्रामीण को स्वच्छ वातावरण के प्रति प्रेरित करना हैं इसके तहत ग्राम सचिवालय, पंचायत घर, स्कूल, आंगनवाडी केन्द्रो एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad