Palwal News: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाकर करें अधिक से अधिक पौधारोपण : कृष्णपाल गुर्जर
भारत सरकार और हरियाणा सरकार की 12 वर्ष के कार्यकाल की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे विशेष जनसंपर्क, जनजागरूकता एवं जनकल्याण अभियान की कड़ी में रविवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम
पलवल: भारत सरकार और हरियाणा सरकार की 12 वर्ष के कार्यकाल की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे विशेष जनसंपर्क, जनजागरूकता एवं जनकल्याण अभियान की कड़ी में रविवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में जिला प्रशासन और जिला आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि पौधारोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला आयुष विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों से संबंधित स्टॉल भी लगाई गई।
मुख्य अतिथि कृष्णपाल गुर्जर ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करने का संकल्प लें और अपने घर, खेत, संस्थान अथवा आस-पास किसी उपयुक्त स्थान पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित रूप से देखभाल भी करें।
.jpg)
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और गिरती वायु गुणवत्ता एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने परिवार और बच्चों को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो हमें पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाकर अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ‘हरित योग’ को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण किया तथा पौधे वितरित भी किए।.jpg)
इस अवसर पर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख दीपक मंगला, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएमसी मनीषा शर्मा, सीटीएम प्रीति रावत, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. हमीदुल्लाह, डा. मोहम्मद इरफान, डा. कुलदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



