Gurugram News: उषा प्रियदर्शी ने महिला आयोग चेयरपर्सन का संभाला पदभार

Desh Rojana
On

हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी तथा वॉयस चेयरमैन मीना परमार ने सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। 

गुरुग्राम: हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी तथा वॉयस चेयरमैन मीना परमार ने सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। बडौली ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।  बडौली ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में  महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगा

WhatsApp Image 2026-06-15 at 11.30.36 PM (2)

महिलाओं को न्याय मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी: उषा :- हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उषा प्रियदर्शी ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाएं डर, संकोच और सामाजिक दबाव के कारण अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पातीं, लेकिन महिला आयोग में ऐसा विश्वासपूर्ण और सुरक्षित वातावरण बनाया जाएगा, जहां प्रत्येक महिला अपनी बात सम्मान और स्वाभिमान के साथ रख सके।
उषा प्रियदर्शी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग किसी भी आवश्यक कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने इस जिम्मेदारी को प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान, न्याय और सशक्तिकरण के लिए सेवा का अवसर बताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad