Nuh Mewat News: 28 साल से फरार घोषित अपराधी को नूंह पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस को सौंपा
नूंह पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 28 वर्षों से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
नूंह। नूंह पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 28 वर्षों से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत एवीटी स्टाफ की टीम ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत एवीटी स्टाफ की टीम ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दिनांक 14 जून को गश्त अभियान के दौरान एवीटी स्टाफ की टीम ने आरोपी दीन अजाज़ पुत्र जारी निवासी खेड़ली थाना नगीना को काबू किया। आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के थाना सुभाष नगर ,वर्ष 1998 में दर्ज मुकदमा का घोषित अपराधी के रूप में फरार चल रहा था। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे आरोपी के संबंध में राजस्थान पुलिस द्वारा नूंह पुलिस से सहयोग मांगा गया था।
नूंह पुलिस की एवीटी टीम ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को थाना सुभाष नगर, जिला भीलवाड़ा की पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया।




