Nuh mewat news: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू*

18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभाशाली बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अंतर्गत बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। 

नूंह:  उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अंतर्गत बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस योजना के तहत 31 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे, जिन्होंने इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं, नामांकन के पात्र होंगे। ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त किसी भी नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा। 
 
WhatsApp Image 2026-06-11 at 11.55.36 PM
 
उपायुक्त ने बताया कि सभी नामांकनों की निर्धारित पात्रता मानदंडों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार गहन जांच की जाएगी। इसके उपरांत पात्र एवं अनुशंसित नामांकन निर्धारित समयावधि में राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे। विशेष रूप से ऐसे बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया हो। उन्होंने कहा कि इस योजना के संबंध में विद्यालयों, पंचायत राज संस्थाओं, सामुदायिक केंद्रों तथा स्थानीय मीडिया के माध्यम से जन-जन तक जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि सभी पात्र बच्चों को योजना के बारे में जानकारी हो सके। 
उन्होंने बताया कि यदि हरियाणा के किसी बाल देखभाल संस्थान में रहने वाला कोई बच्चा पुरस्कार के लिए पात्र पाया जाता है, तो उसका नामांकन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला बाल संरक्षण अधिकारी के माध्यम से संबंधित उपायुक्त को भेजा जाएगा। उपायुक्त स्तर पर जांच के उपरांत उपयुक्त पाए जाने वाले नामांकन राज्य स्तर पर अग्रेषित किए जाएंगे।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली एवं उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करें, ताकि जिले एवं प्रदेश के अधिक से अधिक बच्चे इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित हो सकें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad