Nuh Mewat News: होनहार बच्ची सनम को कुसुम मलिक ने किया सम्मानित

मेवात टेलेंट सर्च मुकाबले में हासिल की थी तीसरी पोजीशन

Desh Rojana
On

जिला लघु सचिवालय नूंह स्थित शिक्षा विभाग की अहम शख्सियत व निपुण भारत मिशन की जिला इंचार्ज मेडम कुसुम मलिक ने आज उस होनहार नन्हीं बच्ची सनम व उनके अध्यापक अनवर अख़लाक़ को सम्मानित किया जिन्होंने गत दिनों मेवात टेलेंट सर्च मुकाबले में तीसरी पोजीशन हासिल की थी। मेडम कुसुम ने बच्ची के इस कारनामे पर उनके अध्यापक व माता पिता को मुबारकबाद पेश की और बच्ची के सुनहरे मुस्तकबिल के लिए आशीर्वाद दिया। 

नूंह : जिला लघु सचिवालय नूंह स्थित शिक्षा विभाग की अहम शख्सियत व निपुण भारत मिशन की जिला इंचार्ज मेडम कुसुम मलिक ने आज उस होनहार नन्हीं बच्ची सनम व उनके अध्यापक अनवर अख़लाक़ को सम्मानित किया जिन्होंने गत दिनों मेवात टेलेंट सर्च मुकाबले में तीसरी पोजीशन हासिल की थी। मेडम कुसुम ने बच्ची के इस कारनामे पर उनके अध्यापक व माता पिता को मुबारकबाद पेश की और बच्ची के सुनहरे मुस्तकबिल के लिए आशीर्वाद दिया।

WhatsApp Image 2026-08-19 at 10.35.13 PM (1)

मेडम कुसुम मलिक ने छात्रा सनम को माला पहना कर व शिल्ड देकर पुरस्कृत किया जबकि शिक्षा विभाग के एसडीओ सैयद मुहम्मद अकरम ने 500 रुपए का नकद ईनाम देकर बच्ची का हौंसला अफजाई किया। गौरतलब है कि होनहार सनम राजकीय प्राइमरी पाठशाला सूगरपुर में कक्षा पांचवीं की छात्रा है। खास बात यह है कि यह बच्ची दुनियावी तालीम के साथ साथ दीनी तालीम में भी पीछे नहीं है वह एक स्थानीय मकतब में कुरान पाक के साथ साथ उर्दू ज़बान की किताबें भी पढ़ रही हैं। बच्ची के पिता तारिफ़ हुसैन पेशे से ड्राईवर हैं जबकि उनकी मां साबरा एक हाउस वाइफ़ है। बच्ची बड़ी होकर एक अध्यापिका बनकर मेवाती लड़कियों को पढ़ाने का सपना रखती हैं। बच्ची की तालीम व परवरिश में माता पिता के अलावा उनके अध्यापक अनवर अख़लाक़ का भी अहम योगदान है। विदित रहे कि मेवात टेलेंट सर्च के इस मुकाबले में दर्जनों स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें सनम ने तीसरी पोजीशन हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि अपने गांव व माता पिता के नाम को भी रोशन करने का काम किया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।