Palwal News : सरस्वती महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया

Desh Rojana
On

SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया।

SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। 

aaकार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मतदान के महत्व, उनके लोकतांत्रिक
अधिकार एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना
था। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग
लिया। छात्राओं को बताया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक
का मतदान करना आवश्यक है। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी
छात्राओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने तथा नए मतदाता के रूप
में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया
तथा आवश्यक जानकारी के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में अतिथि
के रूप में BLO शक्ति सिंह जी एवं BLO धर्मपाल सिंह को आमंत्रित
किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल
अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने
छात्राओं को ECINET पोर्टल एवं Voter Helpline App के माध्यम से ऑनलाइन
पंजीकरण करने तथा Form-6 भरकर नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने की
विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवा मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव या
प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के
दौरान छात्राओं को “मेरा वोट, मेरी आवाज” तथा “सशक्त मतदाता, सशक्त
लोकतंत्र” जैसे संदेशों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं
ने निष्पक्ष एवं जागरूक मतदान करने का संकल्प भी लिया। इस गतिविधि के
माध्यम से छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता अधिकारों और चुनावी भागीदारी
के प्रति सकारात्मक जागरूकता उत्पन्न हुई। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
तथा सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय नागरिक बनने और दूसरों को भी मतदान के
लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम नोडल ऑफिसर डॉ रीना सिंह व
मिस नीलम रानी की देखरेख में किया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad