Nuh Mewat News: जिला अस्पताल को मिले चार डी - फ्रीजर, अब शवों को बर्फ लगाकर रखना नहीं पड़ेगा।

एमडीए से मोर्चरी भवन की भी होगी मरम्मत।

Desh Rojana
On

अपनों को खोने के गम के बीच शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखने के लिए बर्फ का इंतजाम करना परिजनों के लिए एक और परेशानी बन गया था। मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया जिला अस्पताल की मोर्चरी में डी - फ्रीजर की कमी के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शवों में दुर्गंध ने हो जाए इसी को लेकर कई बार परिजनों को स्वयं बर्फ लानी पड़ती थी। कई बार शवों से बदबू तक आने लगती थी।

मेवात: अपनों को खोने के गम के बीच शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखने के लिए बर्फ का इंतजाम करना परिजनों के लिए एक और परेशानी बन गया था। मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया जिला अस्पताल की मोर्चरी में डी - फ्रीजर की कमी के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शवों में दुर्गंध ने हो जाए इसी को लेकर कई बार परिजनों को स्वयं बर्फ लानी पड़ती थी। कई बार शवों से बदबू तक आने लगती थी। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का अब समाधान हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने करीब छह लाख रुपये की लागत से खरीदकर चार नए डी - फ्रीजर अल आफिया अस्पताल को भेज दिए हैं। मेवात उपयुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि मांडीखेड़ा मोर्चरी में डी - फ्रीजर की कमी का मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार नए डी - फ्रीजर मंगवाए गए हैं। सभी डी - फ्रीजर सिंगल बॉडी चैंबर वाले हैं।

WhatsApp Image 2026-08-19 at 10.35.53 PM

इनके उपलब्ध होने से शवों को सुरक्षित रखने में सुविधा होगी और डी - फ्रीजर की कमी के कारण बर्फ का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे शवों को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। डीसी ने बताया कि मोर्चरी के रिपेयर वर्क मेवात विकास अभिकरण की तरफ से कराया गया है। जिसका कार्य लगभग पूरा हो गया है। लंबे समय से मोर्चरी की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए किए जा रहे कार्य अब पूरे हो चुके हैं। नए डी - फ्रीजर उपलब्ध होने से यहां शव रखने की व्यवस्था पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। 

आपको बता दे कि नूंह और अल आफिया अस्पताल में डी फ्रिजर की काफी कमी खल रही थी, जिस समस्या का अब लगभग समाधान हो गया है, फिलहाल नूंह की मोर्चरी में भी दो डी - फ्रीजर उपलब्ध हैं, हालांकि वहां जगह कुछ कम है। इस समस्या से विभाग अवगत है। नूंह में मोर्चरी की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। बिल्डिंग का निर्माण पूरा होने के बाद मोर्चरी में पर्याप्त जगह के साथ शव रखने समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।  मांडीखेड़ा मोर्चरी में डी - फ्रीजर की कमी के कारण शवों को सुरक्षित रखने के लिए परिजनों को बाहर से बर्फ का इंतजाम करना पड़ता था। इससे दुख की घड़ी में परिवारों पर अतिरिक्त परेशानी और खर्च का बोझ पड़ता था। चार नए डी - फ्रीजर मिलने के बाद अब इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

नेताओं के समर्थक श्रेय लेने की होड़ में लगे: मंडी खेड़ा के के अल आफिया स्थित अस्पताल में शवों को रखने के लिए डी फ्रीजर की कमी का मामला सोशल मीडिया पर जमकर उठाया गया  जिसको लेकर प्रशासन हरकत में आया और तुरंत तीन डी फ्रिजर  स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाखों रुपए में खरीद कर अस्पताल भिजवा दिया गया है। लेकिन मेवात के नेताओं के समर्थक इसका श्रेय खुद लेने की होड़ में लग गए। उनके समर्थक सोशल मीडिया पर कहते हैं कि उनके नेता ने ही इन डी फ्रिजर का इंतजाम कराया जबकि इन नेताओं का इससे कोई लेना देना नहीं है।


मेवात सीएमओ का गैर जिम्मेदाराना जवाब: नूंह जिला की सिविल सर्जन डॉ ज्योत्सना से जब इन फ्रिजर के बारे में पर्याप्त जानकारी "देश रोजाना"  संवाददाता द्वारा पूछी गई तो उन्होंने टका सा जवाब दिया कि अब ऑफिस का समय खत्म हो गया है, कल ऑफिस में आकर जानकारी ले। स्वास्थ्य विभाग के  जिला अधिकारी से खासतौर से जिनका नाता लोगो की मौत जिंदगी से जुड़ा हो उनसे ऐसे जवाब की उम्मीद नहीं की जा सकती थी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad