Faridabad news : हजारों स्कूली बच्चों को मिलेगी राहत, आर्य नगर में मिल्क प्लांट रोड से सेक्टर-2 तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, RMC से बनेगीं मुख्य सड़क सहित 9 गलियां

विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ को शिक्षा हब बनाने का किया है कार्य - टिपरचंद शर्मा भाजपा नेता

Desh Rojana
On

आर्य नगर में मिल्क प्लांट रोड से गंगोत्री, रावल एवं आर्य विद्या मंदिर स्कूल होते हुए सेक्टर-2 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नारियल फुड़वाकर सड़क निर्माण कार्य का मुहूर्त कराया गया।

बल्लभगढ़। आर्य नगर में मिल्क प्लांट रोड से गंगोत्री, रावल एवं आर्य विद्या मंदिर स्कूल होते हुए सेक्टर-2 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नारियल फुड़वाकर सड़क निर्माण कार्य का मुहूर्त कराया गया। g

इस मौके पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा, नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर श्री करण सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही इस मार्ग पर सीवर लाइन का कार्य पूरा किया गया था। इसके बाद बारिश के मौसम के चलते सड़क निर्माण का कार्य प्रभावित हुआ था। अब मौसम अनुकूल होने पर सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है और जल्द ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही मिल्क प्लांट रोड से सेक्टर-2 तक एक और बेहतर एवं सुगम कनेक्टिविटी शहरवासियों को उपलब्ध होगी। बता दे कि इस मुख्य सड़क के साथ नौ गलियां आरएमसी से बनाई जाएगीं जिन पर लगभग 67 लाख रुपए की लागत आएगी नगर निगम के फंड से यह कार्य पूरा किया जाएगा। भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने 2014 के बाद बल्लभगढ़ में विकास को शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए सेक्टर 2 में महिला कॉलेज और सेक्टर 23 में बेटा और बेटियों के लिए कॉलेज शुरू कराए हैं। उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ में आरएमसी सड़को और गलियों का जाल बिछाने का काम किया गया। भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल,केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बल्लभगढ़ का विकास तेज गति से कराया है और लगातार विकास के कार्य जारी हैं। बल्लभगढ़ में एक दर्जन से ज्यादा सामुदायिक भवन और लगभग एक दर्जन सरकारी नए स्कूल के भवनों का निर्माण कराया है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सड़क बनने के बाद आवागमन सुगम होगा और स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को विशेष राहत मिलेगी। इस मौके पर जॉइंट कमिश्नर करण सिंह, पार्षद योगेश शर्मा , गंगोत्री स्कूल प्रिंसिपल जेपी शर्मा, रावल स्कूल प्रिंसिपल राखी, आर्य विद्या मंदिर स्कूल प्रिंसिपल अजीत ,स्वराज भाटी, संदीप चौधरी,राहुल गोयल, संजय जांगिड, कार्तिक वशिष्ठ, बुदा सैनी, नितिन वशिष्ठ, संगीता नेगी,मनीष यादव, तपन रावत आदि लोग मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।