Faridabad News : सरकार और प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध: नवीन कुमार

लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में एचएचवीपी स्टेट अधिकारी नवीन कुमार ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता एचएचवीपी स्टेट अधिकारी नवीन कुमार ने की।

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता एचएचवीपी स्टेट अधिकारी नवीन कुमार ने की। c

एचएचवीपी स्टेट अधिकारी नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याए परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। एचएचवीपी स्टेट अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। इसी क्रम में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य या आपराधिक शिकायतों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है। समाधान शिविर में सभी विभागों के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad news : हजारों स्कूली बच्चों को मिलेगी राहत, आर्य नगर में मिल्क प्लांट रोड से सेक्टर-2 तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, RMC से बनेगीं मुख्य सड़क सहित 9 गलियां
Faridabad News : पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा 16 अगस्त को प्रिंसेस पार्क सोसायटी मार्केट, सेक्टर-86 फरीदाबाद में होगा पुरस्कार वितरण समारोह
Palwal News : पलवल में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया देशभक्ति का ऐतिहासिक अध्याय
Faridabad News : फरीदाबाद में गरिमामयी तरीके से मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
Faridabad News : सरकार और प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध: नवीन कुमार