Faridabad News : फरीदाबाद में गरिमामयी तरीके से मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
प्रतिभागियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पीटी-डंबल शो, परेड व मार्च पास्ट का किया शानदार प्रदर्शन
उपायुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। डीसी आयुष सिन्हा ने फुल ड्रेस रिहर्सल में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने उपरांत परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। इससे पहले डीसी आयुष सिन्हा ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
फरीदाबाद। उपायुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। डीसी आयुष सिन्हा ने फुल ड्रेस रिहर्सल में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने उपरांत परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। इससे पहले डीसी आयुष सिन्हा ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
डीसी आयुष सिन्हा ने फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का बारीकी से अवलोकन किया। फुल ड्रेस रिहर्सल में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड व मार्च पास्ट सहित अन्य गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतिभागियों की ओर से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बारीकी से देखा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पीटी-डंबल शो की भी प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। उपमंडल स्तर पर आयोजित समारोहों में बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउंड में विधायक मूलचंद शर्मा तथा बड़खल के दशहरा ग्राउंड में विधायक धनेश अदलखा ध्वजारोहण करेंगे। हरियाणा पुलिस (पुरुष और महिला, हरियाणा होम गार्ड, एनसीसी जूनियर, सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी ने परेड करेगी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति, हरियाणवी संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकता पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दी। श्री राम मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ‘ऐसा देश है मेरा’ पंजाबी मिक्स प्रस्तुति के माध्यम से भारत की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का भावपूर्ण चित्रण किया। जीजीएसएसएस एनआईटी नंबर-5 के छात्र-छात्राएं ‘दुनिया त न्यारा हरियाणा हमारा’ प्रस्तुति के जरिए हरियाणा की लोक संस्कृति, गौरव और परंपराओं को मंच पर जीवंत किया। पीएम श्री जीजीएसएसएस एनआईटी नंबर-2 द्वारा पंजाबी लोकधुन पर आधारित‘मेले नूँ चलिए’ प्रस्तुति से उत्सव, मेल-मिलाप और लोकजीवन की झलक दिखाई। जीएमएसएसएस सराय ख्वाजा के विद्यार्थियों की ‘वन्दे मातरम्’ प्रस्तुति राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को प्रबल किया। वहीं जीईएसएसएस एनआईटी नंबर-3 के छात्र-छात्राएं ‘छोरी में हरियाणे की’ लोकनृत्य के माध्यम से हरियाणा की बेटियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक पहचान को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 8:40 बजे मुख्य अतिथि द्वारा वार मेमोरियल, सेक्टर-12 पर श्रद्धांजलि अर्पित करके किया जाएगा। इसके उपरांत सुबह 8:58 बजे मुख्य अतिथि का समारेह स्थल पर आगमन होगा। आगमन के पश्चात राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की धुन प्रस्तुत की जाएगी। प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने उपरांत परेड का निरीक्षण किया जाएगा। सुबह 9:10 बजे से 9:30 बजे तक मुख्य अतिथि अपना संबोधन देंगे। इसके उपरांत सुबह 9:30 से 9:40 बजे तक मार्च पास्ट एवं 9:40 से 9:50 बजे तक पी.टी. प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। सुबह 9:50 बजे से 10:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सुबह 10:30 बजे से सुबह 10:40 बजे तक पुरस्कार वितरण होगा और अंत में सुबह 10:50 बजे से सुबह 10:52 बजे तक राष्ट्रिय गीत राष्ट्रीय गीत वंदे और राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन होगा। इस अवसर पर जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजेंद्र कुमार मीणा, एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, डीसीपी सेंट्रल उषा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



