Faridabad News : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें जिला के नागरिक : डीसी आयुष सिन्हा

घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के साथ harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड करें ‘सेल्फी विद तिरंगा’

Desh Rojana
On

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिला के नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया है।

फरीदाबाद। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिला के नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को तिरंगे के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना तथा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। 04

डीसी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-अभियान बनाने के लिए जिला के सभी नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक संस्थानों तथा विभिन्न संस्थाओं से भी अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक अभियान के दौरान तिरंगे के साथ अपनी ‘सेल्फी’ लेकर harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड करें और सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में होनी चाहिए तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। डीसी आयुष सिन्हा ने फरीदाबाद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में पूरे उत्साह एवं गर्व के साथ सहभागी बनें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad