Palwal News : जिला में पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाया जाएगा आजादी का जश्न : उपायुक्त

पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

Desh Rojana
On

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर नेे 15 अगस्त को पलवल जिला मुख्यालय पर मनाए जाने वाले 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ भव्य व गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जिम्मेदारियां सौंपीं।

पलवल। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर नेे 15 अगस्त को पलवल जिला मुख्यालय पर मनाए जाने वाले 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ भव्य व गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जिम्मेदारियां सौंपीं। ff

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के आजादी के राष्ट्रीय जश्र में गरिमामयी उत्कृष्ट व बेहतरीन कार्यक्रमों का चयन किया जाए। उपायुक्त डा. छिल्लर ने निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम  की भावना से ओत-प्रोत होने के साथ-साथ प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद हों।

उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं समन्वय से स्वास्थ्य मानकों की पालना सुनिश्चित करते हुए पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल होडल और हथीन में भी उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामयी व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित योगा, मलखंब आदि अन्य गतिविधियों को भी शामिल करें और तैयारियों पर विशेष ध्यान दें ताकि दर्शक समारोह के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत और मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस 13 अगस्त को आयोजित होगी। उपायुक्त ने कहा कि तहसीलदार पलवल स्टेज प्रबंधन के ऑवर ऑल इंचार्ज होंगे तथा वे प्रोपर स्टेज सीटिंग प्लान बनाते हुए यह सुनिश्चित करेंगे की स्टेज पर केवल चयनित डिग्निटरीज, स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों के परिजन ही बैठें। उन्होंने कहा कि जिला से संबंधित सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों की पहचान कर उन्हें समारोह के लिए ससम्मान आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समारोह का आयोजन देशभक्ति थीम पर आधारित होना चाहिए और स्टेडियम तिरंगा रंग में नजर आना चाहिए।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शहीद स्मारक और गांधी आश्रम का रास्ता बिल्कुल दुरूस्त हो ताकि मुख्य अतिथि को वहां पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि समारोह में जिला पलवल के इतिहास व जिला के गुमनाम नायकों के इतिहास पर प्रकाश डालने वालों कार्यक्रमों का चयन किया जाए ताकि सभी जो पलवल के इतिहास बारे जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि समारोह में आयोजित होने वाले पीटी, डंबल और लेजियम शो में जिला के राजकीय और प्राइवेट विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों, एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों से जिला के विभिन्न संस्थाओं और कार्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने का आह्वान किया। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे 5 अगस्त तक उनके अधीनस्थ सम्मानित किए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची भिजवाना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यकरण, साज-सज्जा, स्वागत गेट, आसपास की सडक़ों की मरम्मत, स्टेज प्रबंधन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति समारोह के सफल आयोजन में सभी अधिकारीगण अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निवर्हन ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा समारोह में पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए प्लास्टिक की वस्तुओं का प्रयोग न किया जाए।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, डीएमसी मनीषा शर्मा, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी संदीप कुमार, जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad