Gurugram News: हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की सभी तहसीलों का जल्द होगा चुनाव : हीरालाल नंबरदार
एसोसिएशन का जिला स्तरीय सम्मेलन भी जल्द
गामी तैयारी एवं संगठन के पुनर्गठन के संबंध में हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की बैठक बादशाहपुर तहसील कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान नरेश यादव ने की।
गुरुग्राम: आगामी तैयारी एवं संगठन के पुनर्गठन के संबंध में हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की बैठक बादशाहपुर तहसील कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान नरेश यादव ने की।

जिला महासचिव हीरालाल नंबरदार ने बताया जिला गुरुग्राम में पांच बड़ी तहसील गुरुग्राम, पटौदी, फरुखनगर, सोहना, मानेसर, और चार उपतहसील कादीपुर, हरसरू, बादशाहपुर और वजीराबाद हैं। इनमें जिला की सभी तहसील और उपतहसील स्तर पर अधिक से अधिक नंबरदारों को बैठक में शामिल कर संगठन की रीति नीति और आम सहमति से तहसीलों के प्रधान और उनकी टीम का गठन किया जाएगा। उसके बाद हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन जिला गुरुग्राम का एक बड़ा जिला स्तरीय सम्मेलन जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में किया जाएगा। जिसके जरिए नंबरदार एसोसिएशन का मांग पत्र जिसमें सबसे मुख्य मांग नंबरदारों की नई नियुक्ति पर लगी हुई रोक को हटाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम अपना मांग पत्र सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव बीर सिंह, सोहना प्रधान करणसिंह, जिला प्रवक्ता मुकेश जैलदार, फरुखनगर प्रधान मनजीत यादव, बादशाहपुर प्रधान देवेंद्र यादव, वजीराबाद प्रधान सूरज, कादीपुर प्रधान मोहनलाल, हरसरू प्रधान मनजीत सिंह, मानेसर प्रधान सूरत सिंह, पटौदी प्रधान भारत कुमार, मार्गदर्शक टीकाराम, धर्मबीर, दिलीप सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



