Palwal/Hathin News: पुलिस ने डकैती मामले में 5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Desh Rojana
On

हथीन थाना पुलिस और एसटीएफ गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मुख्य आरोपी अरविन्द निवासी नीमराना, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

हथीन।हथीन थाना पुलिस और एसटीएफ गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मुख्य आरोपी अरविन्द निवासी नीमराना, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
 
IMG-20260728-WA0542
हथीन पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश हिरासत में
 
इस संबंध में जानकारी देते हुए हथीन थाना प्रभारी  नरेश कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को वार्ड नंबर 10, खरिया मोहल्ला, हथीन निवासी सन्नी के घर में रात के समय 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने जबरन घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए गए थे।
 
इस मामले में थाना अंतर्गत चौकी शहर हथीन प्रभारी  अनिल कुमार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूर्व में ही इस घटना  में शामिल 3 मुख्य आरोपियों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश),नरेश  निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश) हाल असावटी, थाना गदपुरी,  तथा एक लाख 5 हजार रुपए का इनामी शंकर पहलवान पुत्र बसन्त, निवासी मैना, थाना लम्बी, तहसील मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब के रूप में हुई थी। जिनसे अपराध  में प्रयुक्त बुलेट बाइक , डंडा व लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है।
 
इसी कड़ी में आगे बढ़ाते हुए संयुक्त टीम ने अब गिरोह के मुख्य आरोपी अरविन्द उपरोक्त को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अरविन्द की क्राइम हिस्ट्री खंगाली  जा रही है।
 इसके अलावा आरोपी के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत आधा दर्जन से मामले दर्ज हैं।
 
आरोपी को जॉइंट टीम ने नूंह से दबोचा है। पुलिस द्वारा आरोपी अरविन्द को  अदालत में पेश कर लूट के माल की बरामदगी, अपराध  में प्रयुक्त हथियार व कटर बरामद करने तथा पंजाब, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में छिपे इसके अन्य साथियों के ठिकानों पर दबिश देने के लिए  4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad