Nuh Mewat News: मानव तस्करी व गुमशुदा बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिले में चलेगा विशेष अभियान: सीजीएम

Desh Rojana
On

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) नूंह द्वारा पूरे अगस्त माह के दौरान "एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं मिसिंग चिल्ड्रेन अवेयरनेस मंथ" के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 

नूंह:हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) नूंह द्वारा पूरे अगस्त माह के दौरान "एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं मिसिंग चिल्ड्रेन अवेयरनेस मंथ" के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नूंह नेहा गुप्ता के आदेशानुसार जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-07-23 at 10.02.12 PM
यह अभियान नालसा (बच्चों के लिए बाल-मित्र विधिक सेवाएं) योजना-2024 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिला नूंह के लिए तिथि-वार कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसमें बच्चों की सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम, गुमशुदा बच्चों की पहचान, बाल अधिकारों की जानकारी तथा कानूनी सहायता संबंधी विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

सीजेएम नेहा गुप्ता ने सभी संबंधित विभागों, पुलिस प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, बाल संरक्षण इकाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, गांवों, पंचायत घरों और सार्वजनिक स्थलों पर विधिक जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक, रैलियां, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, संवाद सत्र तथा जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। लोगों को बताया जाएगा कि यदि किसी बच्चे के गुम होने, बाल श्रम, बाल विवाह या मानव तस्करी जैसी घटनाओं की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या संबंधित विभाग को सूचना दें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और बच्चों के सुरक्षित एवं अधिकार-संपन्न भविष्य के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad