Palwal News : देशभक्ति के सुरों से गूंजा पलवल, भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में दिखा राष्ट्रप्रेम भारत विकास परिषद संस्कार

Desh Rojana
On

भारत विकास परिषद, पलवल शाखा द्वारा संस्कार गतिविधि के अंतर्गत राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, हुड्डा सेक्टर-2, पलवल के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में पलवल के 11 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भारत विकास परिषद, पलवल शाखा द्वारा संस्कार गतिविधि के अंतर्गत राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, हुड्डा सेक्टर-2, पलवल के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में पलवल के 11 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। dd

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक मंगला, पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय संस्कार संयोजक सतीश कौशिक, शाखा संरक्षक अनिल मोहन मंगला, शाखा अध्यक्ष  रवि दत्त शर्मा, माधव शाखा अध्यक्ष राजन गुप्ता, रमेश, शाखा सचिव राहुल गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बंसल, सतबीर पटेल, चंद्रभान जैन, स्वतंत्र गोयल,पुनीत भारद्वाज, रघुवीर अग्रवाल, सुनील दत्त शर्मा,पवन भारद्वाज, रामकुमार, महिला संयोजिका सुनीता जिंदल, धर्मेंद्र जिंदल, सी ए गौरव गोयल, एस.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सुरेश भारद्वाज तथा भाजपा नेता सुरेंद्र सिंगला ने वंदे मातरम् के सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं कुशल मंच संचालन संस्कार गतिविधि के संयोजक आर्यवीर डॉ. विकास मित्तल  द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के प्रारंभ होते ही पूरा सभागार भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिंदी एवं संस्कृत भाषाओं में देशभक्ति से ओत-प्रोत समूह गान प्रस्तुत किए। “उठो जवानों बढ़े चलो” जैसे गीतों ने वातावरण को भाव-विभोर कर दिया, वहीं संस्कृत में प्रस्तुत “वंदे मातरम्” ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का संचार किया। प्रत्येक प्रस्तुति में सुर, ताल, लय और राष्ट्रप्रेम की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर अभिभावकों एवं शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल के लिए विजेताओं का चयन चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि सभी 11 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गहन मूल्यांकन के बाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। प्रथम पुरस्कार देव समाज हाई स्कूल, पलवल, द्वितीय पुरस्कार एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, पलवल, तृतीय पुरस्कार बीके सी. सेकेंडरी स्कूल, पलवल। सभी विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दीपक मंगला ने अपने संबोधन में कहा, “भारत विकास परिषद संस्कार और सेवा का संगम है। आज के आधुनिक युग में जब बच्चे पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे समय में राष्ट्रीय समूह गान जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्र से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं।” इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अनेक सदस्य, शिक्षक, अभिभावक एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad