Gurugram News: गुरुग्राम में लापता हुईं 13 साल की दो लड़कियां, पुलिस ने 4 घंटे में खोज निकाला

Desh Rojana
On

खेड़की दौला थाना क्षेत्र से शनिवार देर रात लापता हुईं 13 वर्षीय दो लड़कियों को गुरुग्राम पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।

गुरुग्राम: खेड़की दौला थाना क्षेत्र से शनिवार देर रात लापता हुईं 13 वर्षीय दो लड़कियों को गुरुग्राम पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।

WhatsApp Image 2026-08-31 at 3.50.49 PM

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे खेड़की दौला थाने में दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने की सूचना मिली थी। दोनों की उम्र 13 वर्ष बताई गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर दोनों की तलाश शुरू कराई।

पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया। संभावित स्थानों की जांच करने के साथ उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर लगातार सुराग जुटाए गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और टीम के आपसी समन्वय का नतीजा रहा कि करीब चार घंटे बाद सुबह 3:30 बजे दोनों लड़कियों को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और दोनों नाबालिगों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया। बेटियों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस की अपील:

गुरुग्राम पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी बच्चे के लापता होने की स्थिति में इंतजार न करें और तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। इसके अलावा डायल-112 या पुलिस हेल्पलाइन के माध्यम से भी तत्काल संपर्क किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती घंटों में सूचना मिलने से लापता बच्चे को सुरक्षित तलाशने में काफी मदद मिलती है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad