Mewat Punhana News: पुन्हाना विधानसभा की कमान अंजुम हुसैन को, कांग्रेस ने जताया भरोसा

जिला पार्षद अंजुम हुसैन बने पुन्हाना विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

Desh Rojana
On

नूंह कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला पार्षद एवं कांग्रेस के जिला महासचिव अंजुम हुसैन को पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। 

पुन्हाना: नूंह कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला पार्षद एवं कांग्रेस के जिला महासचिव अंजुम हुसैन को पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी को अंजुम हुसैन की लगातार सक्रियता, मेहनत, कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।अंजुम हुसैन लंबे समय से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-31 at 3.50.19 PM

कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और आमजन से निरंतर संपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए पुन्हाना विधानसभा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। पुन्हाना विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अंजुम हुसैन ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। अंजुम हुसैन ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
अंजुम हुसैन की पहचान कांग्रेस के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता के रूप में रही है। वह लंबे समय से संगठन में लगातार सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। जिला पार्षद और जिला महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब उन्हें पुन्हाना विधानसभा प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad