Faridabad News : खुशी एक एहसास ने लगातार 10वें वर्ष 51 बेटियों को दी साइकिल की सौगात
सामाजिक संस्था 'खुशी एक एहसास' ने रक्षाबंधन पर अपनी 10 साल पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए 51 जरूरतमंद बेटियों को साइकिल वितरित की। आयोजन आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल के प्रांगण में हुआ
फरीदाबाद। सामाजिक संस्था 'खुशी एक एहसास' ने रक्षाबंधन पर अपनी 10 साल पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए 51 जरूरतमंद बेटियों को साइकिल वितरित की। आयोजन आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल के प्रांगण में हुआ। 
संस्था के संचालक अजय चावला ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को स्वावलंबी बनाना है। इस वर्ष जागृति सेवा ट्रस्ट, रोशनी विद्या मंदिर, श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जन संस्थान स्कूल, प्रकाशदीप ट्रस्ट सहित अन्य NGO की 51 छात्राओं को साइकिल भेंट की गई। मुख्य अतिथि के रूप में विजय सेठी (Chairman, MentorKart) और अनुराग अग्रवाल (MD, Wootz Buildsys) उपस्थित रहे। खुशी टीम से दिनेश दुआ, पंकज भाटिया, विजय भाटिया, सुनील यादव, हरिंदर भाटिया, स्मृति चावला, सरिता भाटिया, सुनीता सब्बरवाल, दीपक सब्बरवाल, नीरू चावला, दीपा शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही नीलम मेहता जी एवं सभी NGO से आई हुई सम्मानित शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। यह आयोजन रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सफायर्स, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल और खुशी एक एहसास के संयुक्त सौजन्य से हुआ। आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर डागर ने खुशी एक एहसास के शुभचिंतक के तौर पर इस आयोजन की मेजबानी पर स्वयं को सौभाग्यशाली बताया और भविष्य में भी संस्था की हर पहल में अपना बिना शर्त सहयोग देने की बात कही। अंत में संचालक अजय चावला ने सत्यवीर डागर का तथा इस ड्राइव में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का तहे दिल से धन्यवाद किया।




