Kurukshetra News: भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला का किया दौरा

Desh Rojana
On

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अक्षित दहिया आज अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र पहुँचे। धर्मशाला पहुँचने पर युवाओं एवं धर्मशाला प्रबंधन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ. श्री कृष्ण श्योकंद ने भी श्री अक्षित दहिया का स्वागत किया।

कुरुक्षेत्र: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अक्षित दहिया आज अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र पहुँचे। धर्मशाला पहुँचने पर युवाओं एवं धर्मशाला प्रबंधन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ. श्री कृष्ण श्योकंद ने भी श्री अक्षित दहिया का स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026-08-26 at 12.05.22 PM (1)
इस दौरान युवाओं और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। श्री अक्षित दहिया ने कहा कि देश के विकास और निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा उनकी आवाज को मजबूती से आगे रखने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज को प्राथमिकता देते हुए युवाओं के साथ मिलकर देशहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
डॉ. श्री कृष्ण श्योकंद ने श्री अक्षित दहिया को अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन की सुविधा के लिए किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं नई पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला को सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं युवा गतिविधियों का बेहतर केंद्र बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
श्री अक्षित दहिया ने धर्मशाला में डॉ. श्री कृष्ण श्योकंद के नेतृत्व में किए जा रहे नए कार्यों और सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा शिक्षा, युवा कल्याण और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
दीनबंधु चौधरी छोटूराम लाइब्रेरी का किया अवलोकन, श्री अक्षित दहिया ने धर्मशाला परिसर में विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई दीनबंधु चौधरी छोटूराम लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Palwal /Hathin News: उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आकांक्षी खंड हथीन के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
New Delhi News: नेशनल चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस ( NCSC ) ने दिल्ली प्रदेश स्तरीय गाइड टीचर्स एवं बाल वैज्ञानिक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की
Nuh Mewat News: भाजपा में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचा : चौधरी जाहिद हुसैन
Faridabad News: सभी जाटव ‘मेघवाल’ नहीं बन सकते : सरदार निरंजन सिंह
Kurukshetra News: रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा सराहनीय : कंवलजीत कौर