Palwal News: पलवल में बनेगा ‘माय भारत केंद्र’ : खेल एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम

‘माय भारत केंद्र’ का रखरखाव व अन्य खर्च माय भारत केंद्र करेगा वहन

Desh Rojana
On

पलवल: युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोडऩे की दिशा में पलवल जिले को महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पलवल की इमारत में ‘माय भारत केंद्र’ की स्थापना के लिए हरियाणा खेल विभाग की ओर से किराया मुक्त भवन उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की गई है।
हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग के निदेशक की ओर से जिला खेल अधिकारी पलवल को भेजे गए पत्र के अनुसार स्टेडियम भवन को ‘माय भारत केंद्र’ की स्थापना के लिए तीन वर्ष की अवधि तक किराया मुक्त उपलब्ध कराया जाएगा। यह अनुमति निर्धारित शर्तों के अधीन दी गई है। इससे जिले में युवाओं के लिए सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण संबंधी गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

रखरखाव, बिजली-पानी और प्रॉपर्टी टैक्स का खर्च उठाएगा माय भारत केंद्र

खेल एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम ने  बताया कि भवन के रखरखाव एवं मरम्मत, बिजली और पानी के बिल तथा प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित खर्च का वहन ‘माय भारत केंद्र’ द्वारा किया जाएगा। भवन के उपयोग के दौरान विभाग द्वारा निर्धारित सभी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

खेल के साथ युवाओं के सर्वांगीण विकास को मिलेगा मंच

खेल एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि ‘माय भारत केंद्र’ के माध्यम से पलवल के युवाओं को सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों, स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण से जुडऩे का अवसर मिलेगा। केंद्र के जरिए युवाओं को सरकार की युवा केंद्रित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध हो सकेगी। स्टेडियम परिसर में केंद्र की स्थापना से खेल गतिविधियों के साथ युवाओं के सर्वांगीण विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इसे जिले के युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad