Palwal News: तीज उत्सव में हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगा पलवल

Desh Rojana
On

हुडा सेक्टर-2 के निकट स्थित एक निजी होटल में सखी सहेली क्लब की ओर से हरियाणा के प्रसिद्ध पर्व तीज का उत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पलवल। हुडा सेक्टर-2 के निकट स्थित एक निजी होटल में सखी सहेली क्लब की ओर से हरियाणा के प्रसिद्ध पर्व तीज का उत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम की माता श्रीमती रत्ना देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

IMG-20260821-WA0021

कार्यक्रम का मंच संचालन किशोरी गोयल ने किया, जबकि रितु गुलाटी और नीना गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक हरियाणवी लोकगीतों, झूला झूलने, मेहंदी लगाने सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति, लोक परंपराओं और महिला शक्ति की सुंदर झलक देखने को मिली। महिलाएं पारंपरिक हरियाणवी परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में पहुंचीं और लोकगीतों के साथ तीज की खुशियां मनाईं। एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर पूरे समय उल्लास, भाईचारे और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा।

मुख्य अतिथि श्रीमती रत्ना देवी ने सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और महिला शक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। सखी सहेली क्लब की ओर से आयोजित इस तीज उत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पारंपरिक गीत-संगीत, झूले और मेहंदी की खुशबू से पूरा वातावरण हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया कार्यक्रम में डॉली मित्तल, दीपिका मंगल, किरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का समापन आपसी प्रेम, सौहार्द और पारंपरिक उल्लास के साथ हुआ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त