Gurugram News: गुरुग्राम में विदेशी तस्कर गिरफ्तार, सिग्नेचर टावर के पास 13.72 ग्राम एमडीएमए बरामद
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने सिग्नेचर टावर के पास एक विदेशी नागरिक को 13.72 ग्राम एमडीएमए और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।
गुरुग्राम। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने सिग्नेचर टावर के पास एक विदेशी नागरिक को 13.72 ग्राम एमडीएमए और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं एचएसएनसीबी प्रमुख संजय कुमार (आईपीएस) के दिशा-निर्देशन में गुरुग्राम यूनिट ने यह सफलता हासिल की। यूनिट प्रभारी नवीन के अनुसार एएसआई बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व वाली टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि विदेशी मूल का व्यक्ति ओकाके अवैध रूप से एमडीएमए बेचने के लिए मोटरसाइकिल पर सिग्नेचर टावर के पास एक पार्किंग स्थल की ओर आ रहा है।
टीम ने निगरानी बढ़ाई और आरोपी को मोटरसाइकिल सहित रोका। पूछताछ में उसकी पहचान ओकाके फ्राइडे उर्फ रिचर्ड, पुत्र ओकाके इग्वेबिके के रूप में हुई। तलाशी में उसकी पीठ पर टंगे बैग से 13.72 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत वाणिज्यिक मात्रा में आती है। मोटरसाइकिल को भी सबूत के तौर पर जब्त किया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-40 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी)/61/85 के तहत एफआईआर संख्या 184, दिनांक 22 अगस्त 2026 दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच में आरोपी के नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



