Faridabad News : मानव सुपर -21 में आईआईटी कोचिंग के लिए 19 छात्रों का चयन
मानव सेवा समिति द्वारा संचालित मानव सुपर 21 में कोचिंग के लिए रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में चयन परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 10 वीं के 29 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मानव सेवा समिति द्वारा संचालित मानव सुपर 21 में कोचिंग के लिए रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में चयन परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 10 वीं के 29 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व मानव सुपर 21 के संयोजक सुभाष शर्मा ने कहा है कि परीक्षा परिणाम के आधार पर शुरू के टॉपर 19 विद्यार्थियों की शिक्षक दिवस 5 सितंबर से कोचिंग शुरू की जाएगी। 
मानव सुपर 21 के संरक्षक अरुण आहूजा व रोशनलाल बोरड ने कहा है कि कोचिंग एक्सपर्ट प्रोफेसर सुभाष शर्मा, केेएल दुआ, एनके गर्ग, सौरभ अरोड़ा, राजेश कुमार, विवेक भाटिया, गौरव अदलखा, तुषार आदि मानव सुपर 21 में अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मानव सुपर 21 में निशुल्क कोचिंग लेने के बाद अब तक सात छात्रों का आईआईटी कॉलेज में,2 छात्रों का मेडिकल कॉलेज में,2 का NDA में चयन हुआ है इसके अलावा 15 छात्रों का YMCA व अन्य नामी गिरामी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला हुआ और वे आज अपनी पढ़ाई पूरी करके नामी गिरामी MNC कंपनियों में उच्च पदों पर नौकरी कर रहे हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



