Palwal News : केरल के सहायता प्राप्त विद्यालय के शिक्षक गुरु प्रसाद का निलंबन हो रद्द

Desh Rojana
On

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, यूनिट पलवल की ओर से श्री गुरु प्रसाद, शिक्षक, केरल के एक सहायता प्राप्त विद्यालय, के निलंबन को समाप्त करने एवं उन्हें सेवा में पुन: बहाल करने के संबंध में उपायुक्त, पलवल को उळट, पलवल के माध्यम से प्रतिनिधित्व प्रस्तुत किया गया।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, यूनिट पलवल की ओर से श्री गुरु प्रसाद, शिक्षक, केरल के एक सहायता प्राप्त विद्यालय, के निलंबन को समाप्त करने एवं उन्हें सेवा में पुन: बहाल करने के संबंध में उपायुक्त, पलवल को सीटीएम पलवल के माध्यम से प्रतिनिधित्व प्रस्तुत किया गया। bb

प्रतिनिधित्व में श्री गुरु प्रसाद के प्रकरण के तथ्यों एवं उपलब्ध अभिलेखों पर सहानुभूतिपूर्वक एवं निष्पक्षतापूर्वक विचार करने का अनुरोध किया गया। साथ ही, निलंबन की कार्रवाई पर पुनर्विचार करते हुए, यदि निलंबन के पर्याप्त आधार नहीं पाए जाते हैं, तो निलंबन आदेश रद्द कर श्री गुरु प्रसाद को पुन: सेवा में बहाल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई/सिफारिश करने का अनुरोध किया गया। महासंघ की ओर से यह भी आग्रह किया गया कि प्रकरण में न्यायोचित, निष्पक्ष एवं शीघ्र निर्णय सुनिश्चित किया जाए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad