Palwal News : प्लास्टिक के दुष्प्रभाव- विषय पर प्रतियोगिता आयोजित
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद व ईको क्लब पलवल के निर्देशन में शहीद महिलाल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंचारी के प्रांगण में जिला शिक्षा अधिकारी पलवल मामराज रावत तथा इको क्लब के जिला संयोजक योगेश सौरोत के मार्गदर्शन में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सौरोत द्वारा की गई तथा संचालन विद्यालय के इको क्लब इंचार्ज पुष्पा प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान द्वारा किया गया। इस अवसर पर वन टाइम यूज प्लास्टिक तथा पर्यावरण में पॉलिथीन व प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करते हुए विद्यालय में निबंध, पेंटिंग तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ज्योति, पूजा, जरीना, प्रिया, पिंकी आदि प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राजकुमार ने कहा प्लास्टिक से बनी विभिन्न पैकिंग मटेरियल पर्यावरण के लिए बहुत घातक सिद्ध हो रहे हैं जिससे जल थल के साथ-साथ वायुमंडल निरंतर प्रदूषित होता जा रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें इसके प्रयोग से बचना चाहिए।