Narnaul News: मंडी में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की नो-एंट्री, गेट पास भी नहीं मिलेंगे: बाबूलाल यादव
राव बंशी सिंह पार्क में पक्षियों के लिए बनेगा बड़ा बर्ड टावर
नई सब्जी एवं अनाज मंडी (नागल चौधरी रोड) स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मार्केट कमेटी के चेयरमैन श्री बाबूलाल यादव ने की, जबकि वाइस चेयरमैन सुरेश चंद्र चौधरी और सेक्रेटरी नकुल यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में मंडी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और विकास कार्यों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।
नारनौल: नई सब्जी एवं अनाज मंडी (नागल चौधरी रोड) स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मार्केट कमेटी के चेयरमैन श्री बाबूलाल यादव ने की, जबकि वाइस चेयरमैन सुरेश चंद्र चौधरी और सेक्रेटरी नकुल यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में मंडी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और विकास कार्यों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में जानकारी देते हुए सेक्रेटरी मुकुल यादव ने साफ किया कि मंडी में केवल उन्हीं किसानों की फसल (जैसे बाजरा आदि) खरीदी जाएगी, जिन्होंने सरकार के 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया हुआ है। इसके साथ ही मंडी परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों पर नंबर प्लेट होना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना नंबर प्लेट वाले किसी भी वाहन को मंडी के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा और न ही उनके गेट पास काटे जाएंगे।
कमेटी प्रांगण में बनेगा आधुनिक सभागार: चेयरमैन बाबूलाल यादव ने बताया कि मार्केट कमेटी प्रांगण में जल्द ही एक आधुनिक सभागार (मीटिंग हॉल) और तीन कमरों का निर्माण कराया जाएगा। इस नए इंफ्रास्ट्रक्चर के बनने से कमेटी के सभी सदस्यों को भविष्य में बैठकें आयोजित करने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
रोटरी क्लब के सहयोग से बनेगा बर्ड टावर: बैठक में पर्यावरण और जीव-जंतु संरक्षण को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया गया। नारनौल शहर के बीचो-बीच स्थित राव बंशी सिंह पार्क में पक्षियों के सुरक्षित आशियाने के लिए एक विशाल बर्ड टावर का निर्माण कराया जाएगा। इस टावर का निर्माण रोटरी क्लब जैसी किसी सामाजिक संस्था के सहयोग से पूरा किया जाएगा, ताकि बेजुबान पक्षियों को मौसम की मार से बचाया जा सके। इस अवसर पर कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।




