Nuh Mewat News: नूंह पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है ।
नूंह । जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है ।
श्री हरदीप सिंह उप-पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर झिरका ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना नगीना, थाना रोजकामेव तथा थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से मादक पदार्थ और प्रतिबंधित सिरप बरामद की हैं ।


पहले मामलें में अपराध शाखा पुन्हाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गांव कुलताजपुर के पास नाकाबंदी कर साहिल पुत्र फजरुद्दीन उर्फ फज्जू निवासी गांव जरगाली थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह को गिरफ्तार किया । तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 96.78 ग्राम हेरोइन बरामद की गई । पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मादक पदार्थ को कब्जे में लिया तथा आरोपी द्वारा उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना नगीना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दूसरे मामलें में एवीटी स्टाफ की टीम ने अपराध रोकथाम गश्त के दौरान थाना रोजकामेव क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए समून पुत्र रहमू निवासी गांव नवाबगढ़ थाना रोजकामेव को गिरफ्तार किया । आरोपी के कब्जे से 07.60 ग्राम चिट्टा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस संबंध में थाना रोजकामेव में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है ।
वहीं तीसरे मामलें में थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने एक आरोपी तारीफ पुत्र यूनुस निवासी गोकुलपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 09 प्रतिबंधित सिरप की बोतलें बरामद की हैं। पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
उप-पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर झिरका ने बताया कि नूंह पुलिस नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार

टॉप न्यूज
Nuh Mewat News: रोजका मेव के गांव उदाका के जोहड़ में युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका


