Palwal/Hathin News: फर्जी प्रमाणपत्र से सरपंच बनी, एफआईआर के सात वर्ष बाद भी गिरफ्तारी नही

Desh Rojana
On

गांव बाबूपुर में निर्धारित योग्यता का फर्जी प्रमाण पत्र नामांकन पत्र में लगाकर एक महिला सरपंच बन गई। सूचना अधिकार अधिनियम के तहत फर्जी प्रमाण पत्र होने का मामला प्रमाणित हुआ।

हथीन। गांव बाबूपुर में निर्धारित योग्यता का फर्जी प्रमाण पत्र नामांकन पत्र में लगाकर एक महिला सरपंच बन गई। सूचना अधिकार अधिनियम के तहत फर्जी प्रमाण पत्र होने का मामला प्रमाणित हुआ। हथीन थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता रोबिन खान की शिकायत पर  21 दिसम्बर 2019 को सम्बन्धित महिला सरपंच एवं उसके पति सहित अन्य परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज  प्रमाण पत्र बनाने  का केस दर्ज किया। आश्चर्यजनक बात यह है कि फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाली महिला सरपंच का कार्यकाल भी समाप्त हो गया।

fake 1

इसके बावजूद आरोपी महिला की गिरफ्तारी नही हुई है। एसपी नीतीश अग्रवाल भी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दे चुके हैं। शिकायतकर्ता  रोबिन खान ने एफआईआर की प्रति एवं अन्य दस्तावेज एसपी को देते हुए  आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि हथीन थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता रोबिन खान की शिकायत पर  महिला सरपंच फरजाना,  उंसके पति सलीम तीन परिजनों इसाम, हाकिम एवं बिलाल के खिलाफ 21 दिसम्बर 2019 को केस दर्ज किया था। एफआईआर के मुताबिक फरजाना ने सरपंच पद की निर्धारित आठवीं कक्षा की जो अंकतालिका प्रमाण पत्र  संत इतवारी लाल मैमोरियल पब्लिक स्कूल राजनगर अजीजपुर धनौली आगरा लिखा प्रस्तुत किया।  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा ने प्रमाण पत्र की जांच कराई तो फरजाना के प्रमाण पत्र का कोई रिकॉर्ड नही मिला।सम्बन्धित प्रमाण पत्र वर्ष 2004 में बना दिखाया गया। जबकि सम्बन्धित स्कूल को मान्यता 30 मई 2006 को मिली। 

अंक तालिका में फरजाना को उर्दू विषय में पास दिखाया गया। जबकि उक्त स्कूल में उर्दू विषय की पढ़ाई नही होती है। सम्बन्धित स्कूल संस्कृत विषय की पढ़ाई कराता है। प्रमाण पत्र के फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने जांच की। सम्बन्धित स्कूल में जाकर जांच की। दस्तावेज एकत्रित किए। इसके बावजूद आज तक आरोपी महिला सरपंच एवं अन्य परिजनों की गिरफ्तारी नही की गई है।  आरोपी महिला सरपंच फरजाना का कार्यकाल भी वर्ष 2021 में समाप्त हो गया। 

शिकायतकर्ता रोबिन खान ने इसकी शिकायत एसपी नीतीश अग्रवाल से की। एसपी ने स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए हैं कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।  इस मामले में जांच अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई।आरोपी अभी तक छिपे हुए हैं। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad