Rewari News: धारूहेड़ा में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर नकदी चोरी का प्रयास करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर फैली 'दिनदहाड़े लूट' की अफवाहों को डीएसपी बावल ने नकारा

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गत 10 अगस्त को बस स्टैंड धारूहेड़ा के पास स्थित एक प्राइवेट कंपनी के एटीएम मशीन में पेंचकश व लोहे की पत्ती द्वारा छेड़छाड़ कर नकदी चोरी का प्रयास करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों युवतियां आपस में सगी बहनें हैं।

रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गत 10 अगस्त को बस स्टैंड धारूहेड़ा के पास स्थित एक प्राइवेट कंपनी के एटीएम मशीन में पेंचकश व लोहे की पत्ती द्वारा छेड़छाड़ कर नकदी चोरी का प्रयास करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों युवतियां आपस में सगी बहनें हैं। गिरफ्तार कि गई आरोपी युवतियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल-तिजारा के गांव सरे खुर्द निवासी अन्नू कौर व ज्योति कौर के रूप में हुई है। 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.38.35 PM
सोशल मीडिया पर चल रही एक वीडियो, जिसमें कस्बा धारूहेड़ा क्षेत्र में दिनदहाड़े एटीएम को लूटने का प्रयास बताया है। इस संबंध में डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 'दिनदहाड़े एटीएम लूट' का वीडियो पूरी तरह भ्रामक है। यह लूट या डकैती का मामला नहीं है, बल्कि दो युवतियों द्वारा एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर पैसे चुराने के प्रयास का मामला था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
डीएसपी बावल ने बताया कि गत 13 अगस्त को मोहल्ला आजाद नगर बास रोड धारूहेड़ा निवासी प्रेमचंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास एक प्राइवेट कंपनी की एटीएम मशीन लगाई हुई है। 10 अगस्त को नवल किशोर इंजीनियर ने उसे सूचना दी कि एटीएम मशीन का पैसे निकालने वाला शटर टूटा हुआ है। इसके बाद उसने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए। इसमें दो युवतियों एटीएम बूथ में प्रवेश करती हुई नजर आई। उनमें से एक मशीन के साथ पेंचकश से छेड़छाड़ कर रही थी। एक लड़की ने कार्ड डालकर मशीन से 100 रुपये निकाले। इसके बाद पैसे निकालने का शटर खुला, तो उसने लोहे की पत्ती उसमें फंसा दी। एक बार जाने के कुछ समय बाद दोनों लड़कियां फिर से एटीएम बूथ पर आई। उन्होंने पेंचकश से मशीन को नुकसान पहुंचाते हुए नकदी चोरी का प्रयास किया। शिकायत मिलते ही पुलिस थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त दोनों सगी बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों युवतियों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है। रेवाड़ी पुलिस आमजन एवं मीडिया से अपील करती है कि बिना पुलिस सत्यापन के सोशल मीडिया पर किसी भी प्

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad