Tawdu Nuh News: अधिकारियों के लिए पार्किंग नहीं,कर्मचारी ही बन बैठे पार्किंग के मालिक।

Desh Rojana
On

सरकारी कार्यालयों में आने वाले अधिकारियों और आम लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पहले से ही चुनौती बनी हुई है,वहीं कुछ कर्मचारी खुद को अधिकारी समझकर पार्किंग की जगह पर कब्जा जमाए हुए हैं। वह भी काली थार लेकर,जो अक्सर अधिकारियों के पास नहीं दबंगों के पास होती है। कार्यालय परिसर में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर कर्मचारियों द्वारा अपने वाहन खड़े कर दिए जाते हैं,जिससे अधिकारियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

तावड़ू : सरकारी कार्यालयों में आने वाले अधिकारियों और आम लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पहले से ही चुनौती बनी हुई है,वहीं कुछ कर्मचारी खुद को अधिकारी समझकर पार्किंग की जगह पर कब्जा जमाए हुए हैं। वह भी काली थार लेकर,जो अक्सर अधिकारियों के पास नहीं दबंगों के पास होती है। कार्यालय परिसर में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर कर्मचारियों द्वारा अपने वाहन खड़े कर दिए जाते हैं,जिससे अधिकारियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.21.11 PM
स्थिति यह है कि कई बार अधिकारियों को भी वाहन खड़ा करने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता। कर्मचारियों द्वारा लंबे समय तक वाहन पार्किंग में खड़े रखने से अन्य लोगों को वाहन लगाने के लिए जगह नहीं बचती। इससे कार्यालय परिसर में अव्यवस्था का माहौल बना रहता है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित कर कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाएं। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए, ताकि पार्किंग व्यवस्था सुचारू हो सके।
शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट सुभाष शर्मा जबरन काली ब्लैक थार गाड़ी को पार्क कर अंदर चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ितों के लिए तो कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं और कर्मचारी अपनी दबंगई दिखाते हुए गाड़ी को पार्क कर देते हैं जबकि डीएसपी और एसडीएम के अलावा किसी भी कर्मचारी को यहां गाड़ी गाड़ी पार्क करने की कोई अनुमति नहीं है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad