Palwal News : राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत युवाओं को किया जागरूक, देखा प्रसारण

Desh Rojana
On

छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से बामनीखेड़ा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता विपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज प्रोग्राम छात्रों की गूंज लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसके माध्यम से देश के छात्रों और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार एवं संवाद किया गया।

पलवल। छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से बामनीखेड़ा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता विपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज प्रोग्राम छात्रों की गूंज लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसके माध्यम से देश के छात्रों और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार एवं संवाद किया गया। ff

कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी सत्यवान गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सह-प्रभारी बहन प्रियंका चंदेलिया ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस हरियाणा दिनेश पोसवाल ने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य, शिक्षा, रोजगार और बेहतर अवसरों को लेकर चिंतित है। ऐसे समय में छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाना और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता, रोजगार के अवसर तथा छात्रों के अधिकार जैसे विषयों पर युवाओं को जागरूक करने और उनकी बात को मजबूती से सामने रखने का कार्य युवा कांग्रेस लगातार कर रही है।क्षेत्र के बहुत छात्र, युवा और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागेदारी की। पोसवाल ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार और उनके भविष्य की आवाज़ को बुलंद करने का मंच है। भविष्य मैं छात्रों और युवाओं की आवाज़ को एकजुट होकर बुलंद करने का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर कृष्ण अत्रि, योगेश कुमार, राहुल, आरिफ खान, अभय, संजय, सिब्बू, कल्ला मेंबर, कपिल, सोनू, चिम्मो, रोहित, प्रवेश, कल्लन, पवन, मोनू, हरवीर मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad