Faridabad News: कांवड़ यात्रियों ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प

Desh Rojana
On

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दिशानिर्देशों तथा फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नेतृत्व में संचालित नशा मुक्ति हरियाणा अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद के नीमका रोड स्थित सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र के कांवड़ शिविर में नशा मुक्ति जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दिशानिर्देशों तथा फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नेतृत्व में संचालित नशा मुक्ति हरियाणा अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद के नीमका रोड स्थित सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र के कांवड़ शिविर में नशा मुक्ति जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। IMG_20260809_134418

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों, स्थानीय नागरिकों तथा युवाओं ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प ग्रहण किया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी, उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि "नशा सर्वनाश का मार्ग है।" यह केवल एक व्यक्ति के जीवन को ही नहीं, अपितु उसके परिवार, समाज तथा राष्ट्र की उन्नति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ मनुष्य के शरीर, मस्तिष्क और चरित्र को धीरे-धीरे नष्ट कर देते हैं तथा उसे सामाजिक और आर्थिक पतन की ओर ले जाते हैं। इसी कारण शासन द्वारा ऐसे मादक पदार्थों के निर्माण, विक्रय एवं सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

डॉ. वर्मा ने विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती हुक्का सेवन की प्रवृत्ति पर गम्भीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे आधुनिक जीवन शैली का प्रतीक मानना अत्यंत घातक है। अनेक वैज्ञानिक अध्ययनों से यह प्रमाणित हो चुका है कि हुक्का भी फेफड़ों के रोग, हृदय संबंधी विकार तथा कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से पूर्णतः दूर रहकर संयमित एवं स्वस्थ जीवन अपनाना चाहिए।

उन्होंने उपस्थित नागरिकों का आह्वान किया कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण, विक्रय अथवा तस्करी की जानकारी प्राप्त हो तो उसकी सूचना तत्काल राष्ट्रीय MANAS हेल्पलाइन 1933 अथवा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर गोपनीय रूप से दें, जिससे समाज को नशे के अभिशाप से मुक्त करने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि वे पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन तथा नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए साइकिल द्वारा निरंतर विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। उनका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को नशे के दुष्परिणामों से परिचित कराकर स्वस्थ, सजग एवं उत्तरदायी समाज का निर्माण करना है।

इस अवसर पर थाना सदर बल्लभगढ़ के प्रभारी श्री प्रकाश चंद ने कहा कि नशे के विरुद्ध संघर्ष केवल पुलिस का दायित्व नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से ही इस सामाजिक बुराई का उन्मूलन संभव है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी कांवड़ यात्रियों, युवाओं एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों, विधिक प्रावधानों तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित सभी नागरिकों ने एक स्वर से नशामुक्त हरियाणा तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad